माल में नहर पाटकर दबंग लगा रहे दुकान

लखनऊ।माल इलाके के सैदापुर चौराहे पर नाहर को पाटकर दबंग लगा रहा है चाट चाउमीन की दुकान।जिससे रघुनाथपुर गांव कि ओर नहीं पहुंचता है पानी। शिकायत करने के बाद भी किसी भी जिम्मेदार को मुड़ कर देखने की नहीं है फुर्सत। जहां पर महीनों से लगे कूड़े के ढेर तथा गंदगी का अंबार लगा हुआ है रघुनाथपुर जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि पुलिस यह सब जानते हुए भी अनजान बनी है। माल इलाके के सैदापुर चौराहे से रघुनाथपुर गांव की ओर जाने वाली नहर को चौराहे के पास बाजार गांव निवासी नवमी लाल ने अपने दबंगई के बल पर नहर को पाटकर अपना चाट और चौमिन के दो ठेले लगा रहा है। जबकि इसी मोड के पास से होकर रघुनाथपुर लोग जाते रहते हैं। इस ठेले पर दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल हर समय खड़ी रहती हैं क्योंकि सबसे बड़ी बात तो यह है पड़ोस में अंग्रेजी शराब का ठेका होने के कारण ज्यादातर तो शराब पीआंकड़ों का यहां पर मेला लगा रहता है जो रात 10से11 बजे तक चाट व चाउमीन की दुकान खुली हुई किसी भी दिन देखा जा सकता है। जबकि पुलिस पिकेट पर बैठी यह सब कारनामा देख कर भी अनजान बनी रहती है। वहीं नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी इस पट्टी हुई नहर को न ही साफ कराने का समय है और न ही यह चाट चौमिन के ठेला हटवाने की जरूरत है। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत बनाने का सपना देख रही है वहीं इस जगह पर महीनों से लगे हुए हैं कूणे के ढेर और गंदगी से लोग हैं। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वच्छ भारत मिशन के खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !