Breaking News

बिहार :: मॉर्निंग वाक पर निकले आरजेडी नेता रघुवर राय की गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर के कल्याणपुर की घटना

डेस्क : बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला. समस्तीपुर के कल्याणपुर में अपराधियों ने आरजेडी नेता रघुवर राय की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग जुट गए. रघुवर राय के समर्थकों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए दरभंगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अपने आवास से बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. गोली मारने के बाद अपराधी सुनसान रास्ते से फरार हो गए. वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैल गया है. आरजेडी नेता की मौत के बाद लोगों में काफी नाराजगी है. यहां लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा हाईवे को जाम कर दिया है. लोग पुलिस के खिलाफ नारा लगा रहे और अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

बताया जाता है कि रघुवर राय आरजेडी के नेता थे और वह जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं. अब उनकी मौत के बाद स्थानीय लोग और समर्थक हंगामा कर रहे हैं.घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, ग्रामीणों को शांत कराने के लिए मौके पर बड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं.

Check Also

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ …

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *