Breaking News

बिहार :: तेजस्वी द्वारा खाली किए बंगले में सुमो की इंट्री, अंदर का नजारा देख दंग रह गए डिप्टी सीएम

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव द्वारा खाली किए गए बंगले में प्रवेश कर लिया है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इस बंगले में प्रवेश करने में उन्हें 18 महीने लग गए। इस बंगले के लिए तेजस्वी यादव सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जिस तरह से इस बंगले को फरनिस किया है ऐसा तो राजभवन भी नहीं है। सीएम हाउस भी इस बंगले के आगे फेल है।

ऐसा लग रहा है कि बंगले पर तेजस्वी यादव ने अंधाधुंध खर्च किया है। इसलिए उन्हें चपरासी क्वाटर में जाने का मन नहीं कर रहा था। उनके पिताजी चपरासी क्वाटर में रह चुके हैं।


सुशील मोदी ने कहा, ‘मैं बाथरूम का शावर देखकर दंग रह गए। ऐसा साजो सज्जा तो पीएम आवास में भी नहीं है।

इस बंगले में आकर मैं थोड़ा असहज महसूस कर रहा हूं। इसका उपयोग कैसे करू। 

सीएम नीतीश कुमार से भी आग्रह करूंगा कि वह आकर इस आलीसान बंगले को देखें। यह बंगला होटल ताज से कम नहीं है।

बताएं कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद तेजस्वी यादव ने मंगलवार देर रात 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया था। पिछले साल ही राज्य सरकार ने ये तय कर दिया कि पांच देशरत्न मार्ग भविष्य में प्रदेश का जो डिप्टी सीएम रहेगा, उसे अलॉट किया जाएगा।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *