Breaking News

बिहार :: जोगियारा-कमतौल स्टेशन पर संपार की आधारशिला समेत कई विकास योजनाओं का विधायक जीवेश ने किया शिलान्यास

दरभंगा : जाले विधायक सह भाजपा प्रवक्ता जीवेश कुमार ने शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र में आधा दर्जन विकास योजनाओं का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया। 

इन्होंने प्रखंड के जोगियारा से सहसपुर जाने वाली सड़क जिसकी प्राकलन राशि का शिलान्यास 1 करोड़ 70 लाख 74 हजार। पनिहारा से बुजरूक टोला जाने वाली सड़क का शिलान्यास जिसकी प्राकलन राशि 64 लाख 70 हजार, ततैला नासी नदी पर पुल का शिलान्यास जिसकी प्राकलन राशि 1 कड़ोर 79 लाख 70 हजार, जाले दक्षणी पंचायत के बैजनाथपुर टोला से पीडब्ल्यूडी सड़क बसंत का शिलान्यास सहित भारतीय रेलवे द्वारा दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखण्ड के जोगियारा व कमतौल स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास 2:00 बजे तथा जोगियारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपके आशीर्वाद से हमने क्षेत्र में एक दो अरब से अधिक योजनाओ का कार्य करवा चुका हूं, हम आपको विश्वास दिलाता हूं कि अपने कार्यकाल में क्षेत्र के चप्पे चप्पे को पक्की सड़क बनाकर मुख्य सड़क से जोरूंगा। हर घर मे बिजली का बल्ब चमक रहा है। सभी खेतो पर एक वर्ष के अंदर बिजली पहुंचाकर बिजली मोटर मोटर से सिचाई होगा। किसानों की सबसे बड़ा समस्या सिचाई का प्रबंध हो गया। इन्होंने जोगियारा रेलवे स्टेशन पर फुट ओभरब्रिज का शिलान्याश समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जाले समेत उत्तर से आने वाले बहुतायत रेल यात्रिओ को रेलवे लाइन को लांघकर प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर टिकट लेने आना पड़ता था। अब वे पुल से प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगे। वहीं जल्द ही अतरवेल जसले घोघराहा पथ के खेशर से रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाने के लिए रेलवे ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही जल्द सड़क बन जायगी। इस सड़क बनने से रेवढा समेत एक दर्जन गांवों के लोगो को जोगियारा स्टेशन पहुंचने में सुगमता हो जाएगी। जगह-जगह अलग-अलग लोगों ने समारोह की अध्यक्षता किया।

संबोधित करने वालों में दिग्विजय नारायण सिंह, मुनचुन बाबू, उमा सिंह, भोला सिंह, सुभाष सिंह, मुखिया श्यामा कुमार सिंह सुमन, अंजली निषाद, निरंजन पूरी समेत कई लोग शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *