Breaking News

हाईटेंशन तार टूटने से उठी चिंगारी से 2 बीघा खेत में उपजी फसल खाक

माल /लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के एक गांव में एक किसान के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार टूट कर गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। माल इलाके के देवरी भारत गांव निवासी भगवान दीन के खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार दोपहर बाद टूट कर गिर गया।जिससे खेत मे खड़ी दो बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी।

ग्रामीणों द्वारा आम फसल में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे टैंकरों ने डेढ़ घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी।लखनऊ से जबतक फायर ब्रिगेड गांव पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। फसल
में आग लगने की सूचना पाकर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचा था।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *