Breaking News

बिहार बोर्ड :: मैट्रिक का रिजल्ट कल, 16.6 लाख परीक्षार्थियों के भाग्य का होगा फैसला

डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर 12:30 बजे आयेगा. अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करेंगे.

परीक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी जारी किया जायेगा. बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थी परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं. वहीं, परीक्षा का परिणाम देखने के बाद अभ्यर्थियों को एक और ऑप्शन मिलेगा. अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम की सॉफ्ट कॉपी या पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकेंगे.

1418 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा, 16.6 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

बिहार मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक ली गयी थी. इसके लिए राज्य में कुल 1418 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इसमें 16,60,609 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें 8,37,075 छात्र और 8,23,534 छात्राएं शामिल हुई थीं. 

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *