Breaking News

इंतजार खत्म :: बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम घोषित, मोबाइल पर भी यहां से देखें रिजल्ट

डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 10वीं मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 80 फीसद से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही बोर्ड कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई थी।

मोबाइल पर रिजल्ट देखते परीक्षार्थी

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और देश में पहली बार अप्रैल में ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस मामले में बिहार बोर्ड CBSE से भी आगे निकल गया और उसने सिर्फ 29 दिन में ही रिजल्ट घोषित कर दिया।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

मोबाइल पर अभी तुरंत रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें…

http://bihar-10th-result.indiaresults.com/br/bseb/class-10-exam-result-2019/mquery.htm

मालूम हाे कि मैट्रिक परीक्षा, 2019 का आयोजन दिनांक 21 फरवरी, 2019 से लेकर 28 फरवरी, 2019 तक राज्य के कुल 1,418 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया, जिसमें सम्मिलित होने के लिए कुल 16,60,609 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। इसमें 8,37,075 छात्राएं एवं 8,23,534 छात्र शामिल थे।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *