Breaking News

चलती ट्रेन में सांप दिखाकर वसूली करने वाले धरे गए

  • बरौनी-लखनऊ एक्स. से दो सपेरे और तीन सांप पकड़े
  • एक माह में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई के नाम पर कुल 55 गिरफ्तार

लखनऊ (सुखलाल) : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार बरौनी से चलकर लखनऊ आ रही ट्रेन में सांप दिखा कर और डरा कर यात्रियों से पैसा वसूलने वाले दो सपेरे संग तीन सांप पकड़े। आरपीएफ ने सपेरों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेजा दिया। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर सांपों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

बता दें कि आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्र के निर्देश पर स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार यह कार्रवाई हुई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि गत एक महीने में आरपीएफ की ओर से चेकिंग के दौरान कुल 42 पुरुष, पांच महिलाएं, सात भिखारी एवं एक किन्नर समेत कुल 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *