Breaking News

माया-अखिलेश का कंट्रोल मोदी के हाथ में : राहुल

लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : पांच वर्ष पहले सभी कहते थे कि मोदी बहुत ईमानदार है। मगर सरकार बनने के तीन साल बाद ही मैंने गुब्बारा फटाक से फोड़ दिया। क्या इन पांच सालों में सपा व बसपा ने नरेन्द्र मोदी से मुकाबला किया। मैं नहीं डरता मोदी से। मायावती व अखिलेश यादव का कंट्रोल मोदी के हाथ में है। नरेन्द्र मोदी मुझ पर दबाव नहीं डाल सकते। क्योंकि मेरी कोई हिस्ट्री नहीं है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाराबंकी जिले के रामनगर स्थित यूनियन इंटर कालेज मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक है न्याय 

कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में करीब एक बजे हेलीकाप्टर से रामनगर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अब आप समझाइये कि आपने झूठ क्यों बोला। कहां आए 15 लाख खाते में, कहां आया धन, रोजगार आप दिला पाए। चौकीदार ने धड़ाधड़ चोरी की। सिर्फ 15 लोगों को फायदा हुआ। अंबानी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोगों के खातों में 55 हजार करोड़ चला गया। यह काम किसी और ने नहीं 56 इंच की छाती वाले ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने तो सिर्फ 15 लोगों के खातों में रुपया डाला मगर मैं देश के गरीब 25 करोड़ लोगों के खातों में रुपया भेजना चाहता हूं। इसके लिए अर्थशात्रिरयों से राय ली। इसके बाद प्रत्येक ऐसे व्यक्ति के खातों में 12 हजार डालने की योजना बनी जिसकी आमदनी कम है।

राहुल ने कहा कि एक वर्ष नहीं जब तक आपकी आमदनी 12 हजार नहीं पहुंच जाती तब तक प्रत्येक माह खटाखट-खटाखट 12 हजार रुपए जाता रहेगा। उन्होंने कहा मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बातें करते हैं न्याय योजना कांग्रेस लाई है जो सही मायने में गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक होगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना नाम न्याय इसलिए किया क्योंकि बीते पांच वर्षों में गरीबों के साथ बहुत अन्याय हुआ है। 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *