Breaking News

विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) :  विश्व माहवारी स्वच्छ्ता दिवस कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मनाया गया। जिसमें ब्लॉक के सभी पंचायतों से आशा आंगनबाड़ी व किशोरियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्वयं सेवी संस्था वात्सल्य और प्लान के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किशोरियों को माहवारी क्या है? इसको लेकर भ्रांतियों व मिथक विषय पर डॉ. प्रियंका मौर्या ने किशोरियों को जानकारी दी।इस दौरान किशोरियों की खून जाँच, टिटनेस का टीका,आयरन,कैल्शियम,जिंक,ओआरएस, सैनिटरी पैड,माहवारी से सम्बंधित पाकेट बुक और वात्सल्य की टोपियों का वितरण किया गया ।

इस मौके पर वात्सल्य के कार्यक्रम प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह व कार्यकर्ता सौरभ ,अवधेश मौर्या,भूपेंद्र ,धर्मेन्द्र मौर्या,रविंद्र मौर्या,सीएचसी के अधीक्षक डॉ विनय कुमार ,डॉ.प्रियंका मौर्या ,संध्या थाने पर तैनात महिला आरक्षी रुक्मिणी और संध्या भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *