लखनऊ : ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को भी राजधानी मे हर तरफ पवन पुत्र के जयकारे गूंजे। राजधानी के हनुमान मंदिरो मे बड़ी संख्या मे भक्तो ने दर्शन किया तो वही पर भक्तो की तरफ से गली, चौराहो पर भण्डारो का आयोजन कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चलाया जिसमे भण्डारो मे कही सब्जी पूड़ी, शरबत,बूंदी तो कही पर कढ़ी चावल भी बांटा गया।ज्येष्ठ माह मे लोग बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते है कुछ भगवान के प्रति आस्था रखते हुए प्रसाद वितरण की सामग्री देते है तो वही पर बड़ी संख्या मे लोगो के द्वारा भण्डारो का आयोजन भी किया जाता है।

इस अवसर पर सेमरा गांव मे शशीकान्त शुक्ला ने भी भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जिसमे भाजपा विधायक डा0 नीरज बोरा,किसान मंच के शेखर दिक्षित,समाज सेवक शशीकान्त पाण्डेय,योगेन्द्र त्रिपाठी(एडवोकेट),एस0 सी0 मिश्रा(पत्रकार),मनोज बाजपेई,दीपक अवस्थी(पत्रकार),हरीश तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहकर प्रसाद वितरण किया। तो दूसरी तरफ अलीगंज क्षेत्र मे भी शिव मेडिकल,अनंत फाउंडेशन एवं जागरूक व्यापारी मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमे डा0 नीरज बोरा विधायक ने पहुचकर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू कराया इस अवसर पर शिव मेडिकल के स्टाफ के साथ साथ अन्य सहयोगियो ने भी इस भण्डारे मे प्रसाद वितरण मे हाथ बंटाया और बड़ी संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
तीसरी तरफ गोमती नगर क्षेत्र मे सहारा इण्डिया परिवार कि हुसड़िया फ्रेन्चाइजी के द्वारा भी भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया जिसमे मुख्य तौर पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन के साथ फ्रेन्चाइजी के प्रबंधक सतीश वैश और फ्रेन्चाइजी पर काम करने वाले कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन सब जगहो पर मौजूद लोगो से बात करने पर लोगो ने बताया कि ज्येष्ठ माह मे हम लोगो को ऊर्जा कहा से मिलती है ये हमे भी नही पता क्यो कि लोग इस भीषण गर्मी मे घर से निकलना नही चाहते लेकिन जैसे ही ज्येष्ठ माह कि शुरूआत होती है सुबह से ही हनुमान मंदिरो मे भक्तो की भीड़ पहुचने लगती है हालांकि इस भीषण गर्मी मे लोगो ने ठण्डे शरबत का प्रयोग ज्यादा किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !