Breaking News

नरेंद्र मोदी विचार मंच के द्वारा भंडारे का आयोजन

लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में तपती धूप व भीषण गर्मी में नरेंद्र मोदी विचार मंच के लोगों ने शनिवार को औरंगाबाद बिजनौर रोड़ पर भंडारे का आयोजन किया। पूरा क्षेत्र पवन तनय मंगल मूर्ति रुप जैसे हनुमानजी के भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।

मंजूलिका श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री नीता खन्ना, उत्तर प्रदेश प्रभारी आशा सिंह, अवध प्रांत सचिव सुनीता लांबा, अवध प्रांत मंत्री किरण सिंह, जिला अध्यक्ष ज्योति भसीन, जिला उपाध्यक्ष अनिता राज, मुन्नी मासी, मीनू लता, लछवानी, चारुल रमानी, दीपा त्रिवेदी, सभासद कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह, मोनू, जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह, मंजू शुक्ला ,सुनीता लांबा, व कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस भंडारे का आयोजन बहुत ही मलिन बस्ती औरंगाबाद बिजनौर रोड़ पर किया गया। यहां हर आने-जाने वालों को रोक-रोक कर प्रसाद का वितरण किया गया तथा तपती गर्मी

से प्यासी जनता को ठंडे पानी उपलब्ध कराया गया। लोगों द्वारा नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यों को काफी सराहा गया। आमतौर पर देखा गया है कि कुछ मुख्य मार्गों पर बड़े मंगल के भंडारे का आयोजन किया जाता है। परंतु जिन रास्तों पर वाकई में पेयजल उपलब्ध नहीं है ऐसे जगह भंडारे का आयोजन अपने आप में बहुत ही सार्थक है। इस तरह के भंडारे के आयोजन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल पाता है। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में हनुमान भक्त अशोक ओझा व प्रीतम सिंह का भी भरपूर सहयोग किया।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …