लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी लखनऊ में अब दिव्यांग से लेकर नेत्रहीन महिलाएं भी न्याय पाने के लिए दर- दर- भटक रही हैं और न्याय की आस में डीएम से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद, थाना काकोरी में भटक रही है ताकि पीड़ित को न्याय मिले।

लेकिन आलम यह है कि पीड़ित को न्याय मिलने की बजाय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम दीक्षित ने न्याय दिलाने के नाम पर नेत्रहीन महिला से ₹3000 रुपये हड़प लिए।
जी हां यह पूरा मामला है काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव का जहां पीड़ित कलावती पत्नी रमेश गौतम ने क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद थाना काकोरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए पीड़ित का कहना है कि मेरे द्वारा लगातार शिकायत पत्र देने के बाद भी नेत्रहीन महिला को न्याय नहीं मिला। पीड़ित ने जो शिकायत पत्र उच्च अधिकारियों को दिया है उसमें यह दर्शाया है कि मेरी पुत्री शालिनी जो
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नाबालिक है। जिसकी उम्र 16 वर्ष है। उसे गांव के ही मोहित व दीपक पुत्र मोहन लाल व प्रहति पुत्री मोहनलाल व मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय परमेश्वर की साजिश के कारण पीड़ित की पुत्री का अपहरण कर लिया गया। यही नहीं पीड़ित कलावती ने यह भी बताया कि मेरी जमीन के लालच के कारण व बाबत उन लोगों से रंजिश चल रही है। पीड़ित को पूरा विश्वास है कि उसकी लड़की को उपरोक्त लोगों ने ही अपहरण किया है। क्योंकि मोहित का मोबाइल नंबर जो लड़की के बैग में एक कागज पर लिखा मिला है। थाना काकोरी पुलिस तमाम जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बावजूद भी पीड़ित की लड़की को अभी बरामदी के संबंध में कोई का आवश्यक कदम नहीं उठा रही है। जिसके चलते ऐसा प्रतीत होता है कि मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी से उक्त लोगों की मिलीभगत है। कई बार उन लोगों द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उक्त लोगों का कहना है कि तुम लाख शिकायत कर लो पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इस संबंध में पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीएम को भी शिकायती पत्र दिया है, लेकिन अभी तक दबंग लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही भाजपा नेता द्वारा मेरा पैसा लौटाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !