डेस्क : लम्बे समय से शिक्षक बनने की आस में बैठे टीईटी एसटीईटी अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने अब इन अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उनके सर्टिफिकेट की समाप्त हो रही वैधता को बढाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना के संवाद भवन में शिक्षा विभाग की अहम् बैठक में लिया गया. यह बैठक दो घंटे से अधिक देर तक चली. बैठक में उन्होंने विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्णफैसले लियें.

बैठक खत्म होने के बाद शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आदेश से TET और STET सर्टिफिकेट की वैधता खत्म नहीं होगी. ये सभी सर्टिफिकेट वैध रहेंगे. मालूम हो कि इस सर्टिफिकेट की वैधता सर्टिफिकेट जारी होने की तिथी से 14 जून को समाप्त होनेवाली थी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे. मीटिंग के बाद मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी गई कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अगले वर्ष एक अप्रैल से सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ग 9 तक की पढ़ाई होगी. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि बांका के बाद राज्य में जुलाई से सभी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम को लागू किया जाएगा.

शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार के लिए रेगुलर स्कूलों का इंस्पेक्शन होगा. इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इंस्पेक्शन किया जाएगा. वहीं यह भी बताया गया कि अनुपस्थित रहनेवाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !