लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग के दागियों पर खुद पहल कर कार्रवाई की और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा, ”उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग में परीक्षा के दौरान हो

रही धांधली की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सक्रिय हुई एसटीएफ ने सख्त कार्रवाई कर यह संदेश दे दिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, ”लोकसेवा आयोग के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने खुद पहल कर इतनी कड़ी कार्रवाई की है । खास बात ये है कि सरकार ने ये पूरी कार्रवाई अपनी सूचना के आधार पर बेहद गोपनीयता से कराई जिसका परिणाम
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
रहा कि पिछली सरकारों के समय से चले आ रहे भ्रष्टाचारियों के एक गिरोह का खुलासा हो सका।” त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान ही लोकसेवा आयोग को यह हिदायत भी दे दी गई थी कि जांच पूरी होने तक वे परीक्षा परिणाम घोषित न करें, बावजूद इसके धांधली में शामिल रहे लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर परिणाम घोषित करने और दोबारा परीक्षा कराने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा, ”पर सरकार और एसटीएफ की पहल से उनकी कोशिश नाकाम कर दी गई । इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच हो रही है । सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कर रही है।”
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !