लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये हैं। योग दिवस 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यूपी के हर जिले में इसे मनाये जाने की तैयारी है।

इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए सीएम ने अभी से तैयारियां करने को कहा है। राजधानी लखनऊ में खास आयोजन होगा। अभी तय नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में होने वाले आयोजन में शिरकत करेंगे या गोरखपुर में।
सीएम ने शनिवार को अपने आवास पर आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ इस आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने पूरे राज्य में इस आयोजन में जन सहभागिता पर खास जोर दिया और इसी के हिसाब ट्रैफिक, पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था करने को कहा है। इसी के साथ आयोजन में शिरकत करने वालों के लिए तेज गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम व प्राथमिक चिकित्सा के बंदोबस्त करने को कहा है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल रामनाईक समेत सैकड़ों लोगों ने राजभवन में योग किया था। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने को मान्यता दी थी। केंद्र सरकार 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राज्य सरकारों के सहयोग से हर राज्य में करती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !