Breaking News

तालाब में उत्तराता मिला 40 वर्षीय युवक का शव

माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : आम की बाग में मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। एक माह से बाग कि कर रहा था रखवाली। बाग से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर तालाब में पड़ा मिला शव।शौच गए ग्रामीणों ने शव देख भौचक्के रह गए।जिन्होंने पुलिस को दी सूचना मृतक की मां ने हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


माल इलाके के बसंतपुर गांव निवासी कृपाशंकर की आम की बाग में हरदोई जनपद के सुआगाडा गांव निवासी कल्लू 40 वर्ष बाग की रखवाली करने आया था जिसका आज सुबह बाग से लगभग 150 मीटर दूरी पर धोबी तालाब पर शव पड़ा मिला। जबकि मृतक की ससुराल भी बसंतपुर गांव के निवासी सुंदर लाल के घर की है।ग्रामीणों की माने तो एक माह से मृतक कृपा शंकर की बाग की रखवाली कर रहा था।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने जब शौच के लिए गए तो तालाब के किनारे पानी में कल्लू का शव देख कर ग्रामीण भौचक्के के रह गए.ग्रामीणों ने आनन फानन पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतक की मां इंदारा ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिवार में पत्नी रामकली व बेटा रामकेशन 17 वर्ष बेटी रोशनी 11 वर्ष छोटी बिट्टी 6 वर्ष है।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …