लखनऊ (मुकेश कुमार) : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही पत्रकारों की सुविधा के लिए तमाम आदेश दिए हैं। लेकिन पुलिस विभाग के कुछ दरोगा व होमगार्ड पत्रकारों के साथ आज भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला लखनऊ के आलमबाग नहर की चौकी का है। जहाँ पत्रकार आकाश

कुमार पासी रेलवे जेई की परीक्षा देने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कंसल्टेंसी बाला गंज लखनऊ जा रहा था। आलमबाग नहर डियूटी पर तैनात होमगार्ड वकील ने आकाश कुमार पासी की गाड़ी रोक ली अभद्र भाषा का प्रयोग कर कहा कि अबे कागज दिखा इस पर आकाश कुमार पासी ने कहा कि जरा तमीज से बात करो। इतना सुनते ही होमगार्ड वकील बौखला गया और गाली गलौज पर उतर आया जब आकाश कुमार पासी ने अपना परिचय देते हुए अपना प्रेस कार्ड दिखाया। तो होमगार्ड गुस्से से लाल हो गया कहा कि ऐसे फर्जी कार्ड लेकर घूमने वाले बहुत पत्रकार देखें है। गाड़ी साइड में खड़ी कर नही तो दो चार तमाचे भी लगा दूँगा।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
जब आकाश कुमार पासी वहीँ पर मौजूद दीवान शर्मा के पास गए। तो शर्मा ने गाड़ी व पत्रकार की फोटो खींच ली और कहा कि आप जा सकते हो।इसके बाद भी होमगार्ड वकील अभद्र भाषा में बहस करता रहा और कह रहा था कि तुम्हारे जैसे पत्रकार बहुत देखे हैं तुम मेरा कुछ नही उखाड़ सकते हो।
जब एक पत्रकार के साथ आलमबाग नहर पुलिस इस तरह का व्यवहार करती है तो आम जनता के साथ कैसे व्यवहार करती होगी सोचने की बात है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !