लखनऊ (मुकेश कुमार) : एक तरफ जहां वर्तमान योगी सरकार एवं इसके मंत्री सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लगे हैं। वहीं राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर, सेकंड क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों के नालों की अभी तक सफाई शुरू भी नहीं हुई है और यदा कदा कहीं शुरू भी करा दिया गया है तो हफ्तों से शिल्ट नालों के किनारों पर ही पड़ी हुई है। जहां जानवरों व सड़क की गाडियों से पुनः नालों में ही भर रही हैं।

आश्रम रोड समेत कानपुर रोड के एक बड़े भाग तक इन मलबों को नालों से निकाला ही नहीं गया है। और कहीं निकाला भी गया है तो हफ्तों से शिल्ट उठाया ही नहीं गया है। यहां बताते चले कि वर्तमान कार्यदाई संस्था के पास पर्याप्त कर्मचारी की उपलब्धता नहीं होने के कारण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह बाधित है। जरूरत है सरोजनी नगर के इन क्षेत्रों में बरसात से पहले यहां के नालों की सफाई व्यवस्था पूरी की जाए। आपको बताते चलें कि सरोजनी नगर सेकंड के ज्यादातर मोहल्ले सालों भर जलभराव की
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
चपेट में रहते हैं। ज्यादातर इलाकों की सड़कें सालों भर जलमग्न एवं नालियां पूरी तरह बजबजाती रहती है। क्षेत्रीय पार्षद के सामने की रोड को लिया जाए तो यह रोड सालों भर सीवर के पानी से जलमग्न रहती हैं जिस पर जनप्रतिनिधियों की ध्यान तक नहीं जाती है यूं कहे तो जानबूझकर भी अनदेखा कर देते हैं। इन क्षेत्रों में जलनिकास की बहुत बड़ी समस्या है। जिसे ठीक किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। जरूरत है यहां बृहद जल निकास व्यवस्था की जिससे इन क्षेत्रों में सीवर जल निकासी बाधित न हो।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !