Breaking News

लोस चुनाव में किए गए गठबंधन को लेकर बसपा कर रही है पश्चाताप

लखनऊ (मुकेश कुमार) : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में गठबंधन का कोई फायदा नही हुआ । उन्होंने यह भी कहा कि यादवो के वोट पार्टी को नही मिले । इसीलिए अब गठबंधन की समीक्षा होगी ।


समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी कोई मायावती के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। मार्च 2019 में मायावती और अखिलेश यादव के बीच एकाएक हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों को मिलकर लडऩे की बात कही गयी थी । गठबंधन को उम्मीद थी कि इसका राज्य में प्रदर्शन शानदार रहेगा। हालांकि, रिजल्ट ठीक इसके विपरीत आया लोकसभा चुनाव में विपरीत नतीजों के बाद बसपा

प्रमुख मायावती ने नयी दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों और उप्र से जीते बसपा के 10 सांसदों के साथ बैठक की।यूपी के सभी बसपा सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा उपचुनाव में लड़ेगी और अब 50 फीसदी वोट का लक्ष्य लेकर राजनीति करनी है। मायावती ने ईवीएम में धांधली का भी आरोप लगाया।शिवपाल से सख्त नाराज मायावती समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपना दल बनाने वाले शिवपाल यादव से बहुत खफा हैं।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …