Breaking News

लापरवाही :: पीने को पानी नहीं और सड़क पर बह रहा पेयजल

मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : पेयजल को लेकर जगह जगह मच रही त्राहि त्राहि के बीच जलनिगम कर्मचारियों की घोर लापरवाही से मऊ ग्राम पंचायत में लगे पेयजलो के नलो में टोटियां न लगी होने के कारण दिनभर काफी मात्रा में पानी सड़को पर बहकर बर्बाद हो रहा है । लेकिन जिम्मेवारो के ऊपर इस बात का कोई फर्क नही पड़ रहा है , जबकि तहसील मोहन लाल गंज से मऊ की दूरी

महज 2 किलोमीटर है । ऐसा भी नही है कि जिम्मेवार उधर से गुजरते नही , ग्रामीणों ने जलनिगम के सम्बंधित जिम्मेवारो से रोज हजारो लीटर पानी सड़को पर बहने की शिकायत भी की लेकिन जलनिगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को नलो में टोटियां लगवाने की फुरसत अब तक नही मिल पाई है , और रोज हजारो लीटर पानी का दोहन है जिससे ग्रामीणों में

जिम्मेवारो कई इस घोर लापरवाही को लेकर खाशा रोष पनप रहा है । जबकि मऊ गांव से कुछी दूरी पर प्रशाशनिक जिम्मेवार अधिकारी तहसील में विराजमान रहते है , शायद जलनिगम के जिम्मेवारो को उनका भी किसी प्रकार का खौफ नही है , इसी का कारण है कि नलो में टोटियां तक लगाने की जहमत जिम्मेवार नही उठाते है ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …