Breaking News

चंद्रिका देवी धाम में विश्राम गृह का राज्य ग्राम विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

बीकेटी/लखनऊ (सुखलाल) : बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी धाम में आज राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने विश्राम गृह का लोकार्पण किया । मां दरबार में पत्नी के साथ पहुंचे राज्यमंत्री ने माता रानी के आगे माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर सीडीओ मनीष बंसल क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी मां चंद्रिका देवी मंदिर के संरक्षक

एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश सिंह व व्यापार सभा के उपाध्यक्ष रत्नेश प्रताप सिंह सहित मंदिर के अन्य सदस्य मौजूद रहे । उपाध्यक्ष रत्नेश प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ महेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से 1 वर्ष के अंदर बनकर तैयार हुए इस विश्रामगृह में दो लैट्रीन बाथरूम सहित अटैच कमरा तैयार किया गया है जिसकी अनुमानित लागत

रुपये 9 लाख 51 हजार आयी है राज्यमंत्री ने बताया कि यह विश्रामगृह मेरे हाथों से मां चंद्रिका देवी को समर्पित किया गया है जिसमें माता रानी के दरबार में नवरात्रि व अमावस्या में आने वाले भक्तों को इसका लाभ मिलेगा श्री सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा प्रस्तावित चंद्रिका देवी रोड के चौड़ीकरण व स्ट्रीट लाइट का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका लाभ मंदिर में आने वाले भक्तों मिलेगा ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …