मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : मोहनलालगंज निगोहा क्षेत्र में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक चरम पर है आज आवारा सांड ने फिर निगोहां क्षेत्र के पैरीसालपुर गांव के रहने वाले राजा राम पर हमला किया है आवारा सांड के हमले से राजा राम को काफी चोटें आई हैं और उनका पैर

फैक्चर हुआ है जिससे राजा राम को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है इन आवारा साडो ने एक डेढ़ महीने में कई लोगों पर हमला कर कई किसानों को घायल कर चुके हैं जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं इन दिनों किसान धान का पौध तैयार करने में व्यस्त हैं वही निगोहा क्षेत्र के कुछ किसानों ने बताया कि इन आवारा जानवरों के डर से हम लोग अभी तक धान की पौध नहीं की है क्योंकि रोज इन आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जबकि सरकार ने इन आवारा जानवरों को रोकने के लिए गौशालाओं का इंतजाम किया था लेकिन यह गौशालाए प्रधानों की मिलीभगत से सही से नहीं चल पा रही हैं इसीलिए कई जगह तो गौशालाओं से जानवर छोड़ भी दिए गए हैं जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं और यही आवारा जानवर फसलों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं जबकि किसान रात दिन एक कर ऐसी भीषण गर्मी में फसलों
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
को बचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और आवारा जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं लेकिन किसान बेबस होकर कुछ नहीं कर पा रहा है जबकि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार किसानों को लेकर बड़े बड़े वादे करती है लेकिन यह वादे पूरी तरीके से खोखले साबित हो रहे हैं अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा कि किसान के बच्चे ना तो पढ़ाई कर पाएंगे और ना ही बेहतर सुविधाएं मुहैया किसानों को हो पाएंगी क्योंकि किसान खेती पर ही निर्भर रहता है और उनके घर का सारा खर्च इसी खेती से चलता है अगर यही हाल रहा तो किसान आत्महत्या करने पर पूरी तरीके से मजबूर हो जाएंगे इसलिए सरकार को चाहिए कि जल्द आवारा जानवरों के लिए कोई सख्त कदम उठाए जिससे किसानों को कुछ निजात मिल सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !