Breaking News

सीएमओ ने नवनिर्मित बाल चिकित्सालय में ओ पी डी शीघ्र प्रारंभ करने का दिया आश्वासन

मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे सी एम ओ ने नवनिर्मित बाल चिकित्सालय में ओ पी डी शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया ।
समाजवादी पार्टी की सरकार में बने मोहनलालगंज

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बाल महिला चिकित्सालय भवन निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव पीड़ताओ को उचित इलाज मिल सके इस उद्देश्य से कई वर्ष पूर्व बाल चिकित्सालय भवन का निर्माण हुआ था परन्तु अब तक ओ पी डी चालू न होने से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है ,इससे पूर्व समाचार पत्रो में चिकित्सालय में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था , लेकिन अब तक

डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी ,इसकी मांग क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर से भी ग्रामीणों ने की थी सांसद कौशल किशोर ने चुनाव बाद बाल महिला चिकित्सालय को प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया था ,शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था देखी और शीघ्र ही नव निर्मित भवन में ओ पी डी चालू कराने का निर्देश दिया।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …