डेस्क : बिहार में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है. राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए हैं.

कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के तहत 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक में फेरबदल किए गए हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जितेंद्र कुमार को ADG (मुख्यालय) बनाया गया है, तो एनएच खान की तैनाती IG (मुख्यालय) के तौर पर की गई है.
जितेंद्र कुमार- ADG पुलिस मुख्यालय
एनएच खान- आईजी मुख्यालय पटना
कुंदन कृष्ण- ADG सह अपर असैनिक सुरक्षा आयुक्त
विकास बर्मन- समस्तीपुर के एसपी
जितेंद्र कुमार- सिटी एसपी पटना ईस्ट
सुशील कुमार- एसपी लखीसराय
अरविंद कुमार गुप्ता- बांका एसपी
राजीव रंजन (1)- अरवल के एसपी
राजीव रंजन (2)- एसपी बगहा
कार्तिकेय के. शर्मा- विशेष शाखा पटना के एसपी
राजेन्द्र कुमार भील – BSPB बगहा के कमांडेंट
ए के अम्बेडकर – ADG तकनीकी सेवाएं एवं वितन्तु
बी श्रीनिवासन – ADG एस.सी.आर.बी एवं आधुनिकीकरण
गणेश कुमार – डीआईजी मुजफ्फरपुर
उमाशंकर प्रसाद – एसपी ATS
हरप्रीत कौर – कमांडेंट BMP-5 पटना
बिहार में हाल के समय में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी दिखी है. माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने यह कदम इसी के तहत उठाया है. शुक्रवार को ही खबर आई है कि बेगूसराय में बेखौफ अपराधी ने सरेआम एक डॉक्टर को मिट्टी में मिला देने की धमकी दी है. इस धमकी के बाद से डॉक्टर का परिवार इतना डरा है कि वह अपने घर में ही नजरबंद हो गया है. इसके अलावा रेप और हिंसा की भी कई घटनाएं हुई हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !