लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : नियमों का उल्लंघन करने वाले पर ट्रैफिक का उड़नदस्ता नजर रखेगा। मौके पर चालान की कार्रवाई करके जुर्माना वसूला जाएगा। यह दस्ता ट्रैफिक में बाधा बनने वाले सारी अड़चनों को भी दूर करेगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि कई महीने से निलम्बित चल रहे दो सब-इंस्पेक्टर, एक एचसीपी समेत 22 लोगों को बहाल करके यह दस्ता तैयार किया गया है।

एसएसपी के मुताबिक बड़े आयोजनों और कार्यक्रम के दौरान बड़ी तदाद में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती हैं। जिसके कारण फोर्स की कमी हो जाती है। लोग फायदा उठाकर सड़क पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी करके आयोजन में शामिल होने चले जाते हैं। जिससे शहर की ट्रैफिक जाम की होता है।
तीन दस्ते रहेगें सक्रिय
एएसपी ट्रैफिक पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि मिनी बस से उड़नदस्ता पूरे दिन पेट्रोलिंग करेगा। पहला दस्ता हजरतगंज और आस-पास इलाकों में सक्रिय रहेगा। दूसरा दस्ता पॉलीटेक्निक से इंजीनियरिंग चौराहा व आस-पास का इलाके में तैनात रहेगा। इसके साथ ही तीसरा दस्ता चारबाग, मवैया और आलमबाग की ओर रहेगा। उन्होंने बताया कि तीनों दस्ते में बॉडीवार्न कैमरा, ई-चालान एप वाला स्मार्ट फोन, शमन शुल्क जमा कराने के लिए थर्मल प्रिंटर दिया गया है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के बाद उन्हें तैनाती दे दी गई हैं। सादी वर्दी में घूम रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मीएएसपी पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शहर के विभिन्न इलाकों में सादी वर्दी में 50 पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। इन लोगों ने तीन दिन के भीतर कई बिना हेल्मेट पहनकर वाहन चला रहे लोगों के फोटो भेजे। जिनका ट्रैफिक पुलिस ने चलान किया। उन्होंने बताया कि इन पुलिस कर्मियों की तादाद अब 25 कर दी गई है। इनके द्वारा भेजे गए फोटो पर शनिवार को करीब 325 लोगों का चालान किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उधर, एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 3540 वाहनों का चालान किए। जिसमे 1788 चालान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। पुलिस ने 155625 रुपये जुर्माना वसूला। एसएसपी ने की अपील बिना हेल्मेट गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस पांच सौ रुपये वसूल रही है। इस पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ट्वीट करके अपील की है कि दुपहिया वाहन स्वामी दो बार जुर्माना भरने से अच्छा है कि एक हजार रुपये में अच्छा हेल्मेट ले लें। हेल्मेट से उनकी सुरक्षा भी बनी रहेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !