लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश में देवभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। सरकार अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार अब संस्कृत भाषा के जरिए करेगी।

इसके लिए अब मीडिया को संस्कृत भाषा में भी प्रेस नोट जारी होंगे। सरकार अभी तक हिंदी व अंग्रेजी में प्रेस नोट व मुख्यमंत्री के भाषण जारी करती है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सोमवार को सूचना विभाग ने संस्कृत में प्रेस नोट जारी कर नई परंपरा का आगाज कर दिया। नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाषण का प्रेस नोट संस्कृत भी भी जारी किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि भाषण व संदेश हिंदी , अंग्रेजी के अलावा संस्कृत में भी तैयार किये जाएं। इसके लिए संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ रखें जाएं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !