लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : वर्ष 1989 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस पीवी रामाशास्त्री ने सोमवार को प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। पुलिस को सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

इससे पहले पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के समय से वह यह पद संभाल रहे थे। एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर रहते हुए वह डीजी पद पर प्रोन्नत हो गए थे।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
अब उन्हें डीजी जेल के पद पर भेज दिया गया है।
वाराणसी जोन के एडीजी पद से स्थानान्तरित होकर आए रामाशास्त्री सुलतानपुर, हाथरस, बलिया, एटा व फर्रूखाबाद जिले के पुलिस कप्तान रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सीबीआई और एनआईए में भी लंबे समय तक काम किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !