
संदीप जयसवाल (लखनऊ) :: ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता स्वर्गीय श्री गोविंद सैनी जी को पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने समिति के प्रदेश कार्यालय पर समिति के चेयरमैन/प्रदेश अध्यक्ष केशरी राव धारा सिंह यादव द्वारा आयोजित शोकसभा में श्री सैनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से श्री सैनी जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।उपस्थित पत्रकारों ने श्री सैनी के निधन को राजधानी की ग्रामीण पत्रकारिता में अपूर्णनीय क्षति बताया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता में श्री सैनी जी जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।राजधानी के ही नहीं प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को उन्होंने एक अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के साथ ही अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने सदैव आम जनता की लड़ाई लड़कर उसे न्याय दिलाया। ग्रामीण पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को श्री सैनी से काफी कुछ सीखने को मिला है।उनके योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।इस अवसर पर समिति के चेयरमैन केशरी राव धारा सिंह यादव,स्वर्गीय संरक्षक जी की बेटी नव भारत टाइम्स की स्टाफ रिपोर्टर तनिष्का सैनी,बेटे सौरभ सैनी,रिषभ सैनी,समिति के जिला उपाध्यक्ष गौरव सैनी,संगठन मंत्री रशीद अहमद सिद्दीकी,कोषाध्यक्ष आलोक कश्यप,वरिष्ठ महासचिव एसपी गौतम,मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता पुष्पाल सिंह,सचिव एसपी पाण्डेय,जिला प्रभारी राजेश कुमार रावत,वरिष्ठ पत्रकार रघुवीर सिंह,हरिकृष्ण गुप्ता,जिलाध्यक्ष शिवम पाण्डेय,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पत्रकार संदीप जयसवाल,मोहम्मद इमरान मंसूरी,हरिशंकर द्विवेदी उर्फ युवराज,जितेंद्र कुमार,ज्ञान सिंह,शिवनन्दन सिंह,रामलखन रावत,श्वेतांक सिंह,दीपक प्रजापति,अमित गुप्ता,सपा जिलाउपाध्यक्ष एवं काकोरी प्रधान संघ अध्यक्ष टीबी सिंह,भाजपा युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शिवहरि द्विवेदी,सभासद अभिषेक अवस्थी राजा,भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार विजय मौर्य,रियाज अहमद सहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !