
सूरज अवस्थी(मोहनलालगंज/लखनऊ)केन्द्र सरकार किसानो की आय दोगुनी करने के कोरे सपने दिखा रही,जब नहरों में पानी नहीं आता है तो कैसे होगी खेती ,अगर निजी नल कूप से सिंचाई भी हो गई तो आवारा पशुओं से कैसे किसान फसल बचाए,यह एक यक्ष प्रश्न है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर
क्षेत्रीय विधायक अमरीश सिंह पुष्कर ने सिंचाई मंत्री को लिखा पत्र देख कर अवगत कराने की कोशिश की है कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार समाजवादी पार्टी के मोहनलालगंज क्षेत्र के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने विधान सभा में मुद्दा उठाया है किसानों के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं , आवारा पशुओं से परेशान हो रहे किसानों के लिए भी कई बार शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है लेकिन किसानों को कोई राहत अभी तक शासन की तरफ से नहीं मिल पाई है क्यो की पशु आश्रय केंद्रों में चारा न मिलने के कारण पशुओं को फिर आवारा छोड़ दिया गया जबकि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार है अब सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन नहरों में पानी न आने से किसान मायूस नजर आते है आवारा पशुओं से किसानों को निजात नहीं मिल रही है ऐसे में किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे होगी यह एक यक्ष प्रश्न है सरकार ने इस पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया तो किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे किसानों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने एक बार फिर सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मोहनलालगंज विधान सभा क्षेत्र के किसानों को पानी मिले ,नहरों में पानी न आने से फसल बर्बाद होती है निजी नल कूप से सिंचाई के बाद जो फसल किसानों की बचती है तो आवारा जानवर उस फसल को साफ कर देते हैं ऐसे में किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे होगी इस पर सरकार को विचार करना चाहिए किसान परेशान हैं ।मोहनलालगंज क्षेत्र की इन तमाम ग्राम पंचायतों में ज्यादा समस्या है जैसे खुजौली,सिसेंडी,करनपुर, परेहटा,दाउदनगर,मऊ,रायभानखेड़ा, निगोहा,धर्मावत खेड़ा,शिवढरा, हुलास खेड़ा,रमपुरा, शिवपुरा,कमालपुर बिचिलिका, कुबहरा,रामपुर, डिघारी, फत्तेखेड़ा,गोविंदपुर, गौरा,जबरौली, अतरौली, मस्तीपुर,अहिनवार, दयालपुर, डेहवा, गनियार, उत्तरगांव, देवती,गौरियाखुर्द सहित दर्जनों पंचायतों के किसानों की फसलें पानी के अभाव में बर्बाद हो रही है जबकि कुछ गावों के पास नहर भी बनी हुई है लेकिन कई वर्षों से इन नहरों में पानी नहीं आ रहा है जिससे किसानों की फसलें नहर में पानी ना आने से बर्बाद हो रही हैं तथा नहर कमांड होने की वजह से कुछ गांव में नलकूप भी नहीं स्थापित हो पा रहे हैं किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर श्री पुष्कर ने सिंचाई मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है और मांग की है कि मोहनलालगंज क्षेत्र के गांव के किसानों की फसलों की सिंचाई व मवेशियों को पीने के लिए पानी पूर्व में बनी नहरों में पानी पहुंचाने तथा, नहर कमांड को हटाकर सिंचाई के लिए नलकूप स्थापित कराने हेतु उचित कार्यवाही करें अब देखना यह है कि सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह इन किसानों की समस्याओं पर कितनी गंभीरता से विचार कर व्यवस्था सुनिश्चित कराते हैं एवम् नहर कमांड हटाकर नलकूप स्थापित कराने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित करे । जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का सपना पूरा हो सके
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !