
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ निगोहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवान पुर कस्बे में बीते करीब 8 माह पहले हुई चोरी का खुलासा करने में निगोहां पुलिस नाकाम रही है जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष पनप रहा है । आपको बता दे की लगभग पिछले 8 महीने पहले निगोहां क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे में रहने वाले रमजान खान के मकान के बाहर गैराज से उनकी बोलेरो यूपी 33 टी 3979 चोरी हो गई थी जिसका पुलिस द्वारा मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाता है व चोरो के सीसीटीवी भी बरामद कर लिया था लेकिन बीते 8 माह के बावजूद पुलिस द्वारा इस प्रकरण में क्या कार्रवाई की गई इस बारे में कुछ भी जानकारी पीड़ित को नहीं दे रही है ।
स्थानीय लोगों द्वारा बोलेरो चोरी की घटना होने पर काफी विरोध भी किया गया था और पीड़ित को पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया गया था जब की पीडित खुद एक पूर्व पुलिस कर्मी है ,
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पुलिस की इस कार्यशैली से पीड़ित व स्थानीय नागरिक काफी भयभीत रहते हैं ,
वही पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर एक बार फिर पीड़ित के घर 9 जुलाई को दूसरी बार चोरी हो जाती है और पुलिस चोरों को पकड़ने मे नाकाम रहती है,हर बार पीड़ित को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता है पुलिस अपना काम कर रही और जल्दी ही चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया जाएंगे लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि चोरों के अंदर से निगोहा पुलिस के लिए भय खत्म हो गया है इसीलिए चोरों द्वारा बार बार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बनी है , वही दस दस बीस बीस लीटर शराब तस्करो को पुलिस मुखबिर की सूचना पर पकड़ अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन निगोहां क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा आखिर पुलिस टीम क्यो नही कर पा रही है , इसे पुलिस की नाकामयाबी कहे या फिर उदासीनता , या कमजोर मुखबिर तंत्र ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !