Breaking News

मुखबिर की सूचना पर निगोहा पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार…..

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: निगोहा क्षेत्र में गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान  मुखबिर से सूचना मिली कि  मदारीखेड़ा गांव के बाहर स्थित एक दरगाह के पीछे कुछ लोग पैसों से हार जीत का जुआ खेल रहे है जिस पर विश्वास करके निगोहां  पुलिस की टीम ने मदारीखेड़ा गांव पहुंची और जुआ खेल रहे युवकों को चारों तरफ से घेराबन्दी कर सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनको गिरफ्तार करके निगोहा थाने लेकर आई इसके बाद उन सभी गिरफ्तार किए हुए लोगों की जामा तलाशी ली गई तो उनके पास से 52 पत्तों की ताश की गड्डी के 3130 रुपया उन सभी के पास से बरामद किया गया यह सभी रात में जुआ खेलते हुए पकड़े गए पकड़े गए सभी

मोहनलालगंज क्षेत्र के भावाखेड़ा गांव के रहने वाले है यह सभी काफी दिनों से जुए में लिप्त हैं और काफी समय से लोगों को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करते थे और क्षेत्र के बच्चों को जुए का आदी भी बनाते थे अगर इनको समय से नहीं रोका जाता तो यह लोग आगे चलकर काफी लंबा गिरोह भी तैयार कर सकते थे और जुए में लिफ्ट होने के बाद यही लोग चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने लगते हैं या तो गनीमत रही की समय रहते हुए निगोहा पुलिस ने सभी जुआरियों को मौके पर ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया उनके नाम इस प्रकार हैं जैसे भुल्लू, शिवकुमार, रामदास, राजकुमार, सुरेंद्र, रमाकांत, व नीरज है इनको गिरफ्तार करने वाली टीम निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे,उप निरीक्षक नदीम सिद्दीकी,उपनिरीक्षक कल्लू राम,उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा,जक्शेन आदि लोग ने गिरफ्तार किया निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें) 


Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …