
संवाददाता (माल/लखनऊ) :: माल इलाके के नर्सिंग खेड़ा गांव से नाती के बर्थडे से लौट रहे दम्पत्ति को गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट कर फरार हो गये।पीड़ित दम्पत्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी पुलिस ने जांचकर अज्ञात लुटेरों केविरुद्ध मुकदमा दर्जकर पड़ताल शुरूकरदीहै।आटगढ़ीसौरा गाँव निवासी प्रकाश अपनी पत्नी के साथ मसीढारतन पंचायत के मजरे नर्सिंग खेडा गांवअपने नाती के जन्म दिन समारोह में गये थे। जो रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक से अपने गाँव वापस जा रहे थे। माल भरावन रोड से जिन्दना जाने वाली सड़क पर मुड़ते ही पीछे से आये एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दम्पत्ति कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक से उतरे दो बदमाशों ने उनपर तमंचा तानकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए प्रकाश का सेलफोन,आधारकार्ड,पैनकार्ड व बैंक आफ इंडिया का एटीएम व उसकी पत्नी से चांदी की पायल व सोने के बाला जबरन ले कर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद दहशत में आये दम्पत्ति ने किसी तरह गाँव पहुँच कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पहुच कर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध शुक्रवार को मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में माल थाना अध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !