Breaking News

वांक्षित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धर दबोचा भेजा जेल

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश व निर्देश का पालन करते हुए व क्षेत्राधिकारी मोहन लाल गंज , व प्रभारी निरीक्षक जी , डी , शुक्ला के कुशल नेतृत्व में मोहन लाल गंज पुलिस टीम कस्बे में संदिग्ध ब्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कर रही थी कि जरिये मुखबिर खास से पुलिस टीम को सूचना मिली कि मु०अ०स०213/18 धारा 392/411 आईपीसी का वांक्षित अभियुक्त प्रभात शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी पूरे बदली मयास थाना जामो जनपद अमेठी मोहन लाल गंज बस स्टॉप पर पर कही जाने की फिराक में खड़ा है यदि आप लोग जल्दी वहां पर पहुच जाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है । 


     मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताये गए स्थान पर जा पहुची तो मुखबिर से बताये गए हुलिए से मिलता जुलता एक संदिग्ध युवक बस स्टाप मोहन लाल गंज में खड़ा मिला , जिसे पुलिस टीम ने फुर्ती से धर दबोचा और मौके पर ही उसकी जामा तलाशी ली तो अभियुक्त के पास  से 3400 रुपये नगद बरामद हुए , और मौके पर पुलिस टीम ने अभियुक्त का  नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम व पता प्रभात शुक्ला पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला निवासी पूरे बदली मयास थाना जामो जनपद अमेठी का निवासी बताया , गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस टीम ने उसके जुर्म से रूबरू करा कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी , जहा पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया । पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी करीब आधा दर्जन मुकदमे आइपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है , वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह , व सिपाही अश्वनी दीक्षित , व मो०रईश आदि  पुलिस टीम शामिल रही ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …