शासन व नेताओं के विकास की गवाही दे रही ब्लॉक के पीछे बनी सड़क

राज प्रताप सिंह (बीकेटी/लखनऊ) :: एक तरफ योगी सरकार सर्व शिक्षा अभियान पर आये दिन नई नई गाइड लाइन जारी कर रही है की कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे बच्चों के लिए बेहतर मिड डे मील की ब्यवस्था काँपी किताब स्कूल ड्रेस जूते मोज़े विद्यालय में स्वच्छ शौंचालय हो और अध्यापकों की हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक ब्यवस्था आदि अनेकों योजनाओं में करोड़ों धन खपाने में जुटी है।लेकिन सरकार के कड़े प्रावधानों के बाद भी बख्शी का तालाब क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में सरकार के मंशाअनुरूप विद्यालयों में कार्य अभी तक पूर्ण नही हो पाये है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मामला बख्शी का तालाब तहसील से मात्र 500 मीटर की दूरी का है।जहां पर इंदौरा बाग ब्लॉक से पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर इंदौरा बाग तक की सड़क का बुरा हाल है। जो इस कदर से जर्जर है । बारिश के समय बरसात का पानी जमा हो जाता है जिससे पढ़ने आ रहे स्कूल के बच्चे बिना पढ़े लिखे ही लौटना पड़ता है। पानी और कीचड़ की वजह से बच्चे गिर जाते है।वहां के अध्यापकों ने आरोप लगाते हुए बताया नगर पंचायत को अप्लीकेशन दे दी गई उसके बाद भी कोई कार्य जारी नहीं हुआ आने जाने में मासूमों को इसी कीचड़ से निकलना पड़ता है कहीं ना कहीं अधिकारी कान में रुई डाले हुए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुए खनन की वजह से सड़क की हालत इतनी खस्ता हाल हो गई है लेकिन किसी भी अधिकारी व नेता का इधर ध्यान नही जाता है जब्कि पूरे क्षेत्र का तहसील व ब्लॉक एक मुख्य केंद्र बिंदु है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !