Breaking News

पारिजात का वृक्ष लगाकर की गयी वृक्षारोपण की शुरुआत

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 9 अगस्त को 15 लाख पौधों के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आज डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधरोपण किया गया जिसमें मुख्य रुप से शरीफा और गुड़हल आदि के पौधे लगाये गये ।

पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश आदरणीयश्री सुभाष चंद्र सिंह एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव श्रीमती ऋतु सुहाष जी उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत सबने मिलकर मुख्य रूप से पवित्र पारिजात वृक्ष का रोपण करके किया।

कार्यक्रम में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा ओम सिंह, संकल्प शर्मा, मनोज सिंह चौहान, अतुल मोहन सिंह, बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व, दीपक महाजन, वर्षा वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, लल्लन प्रसाद, रुचि रस्तोगी, टी पी यादव, बीना वर्मा, रोहित सिंह, शैलजा पांडे, तारिका सिंह, कुलदीप सिंह भदोरिया, कांग्रेस से शैलेंद्र सिंह, अंजुम खान, सुमन यादव, सर्वेश पाण्डेय आदि गणमान्य लोगों ने मिलकर तकरीबन डेढ़ सौ पौधरोपण किए।

सभी गणमान्य लोगों ने मिलकर यह प्रतिज्ञा की कि पर्यावरण असंतुलन से धरती को बचाने के लिये अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण और वृक्षसंरक्षण के सरोकार का सार्थक रूप देना होगा । पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है , अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं जिससे कि हम पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन में अपना सही रूप में योगदान दे सकें।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …