Breaking News

आशियाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मुकेश कुमार : लखनऊ।राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुछताछ के दौरान शातिरों के निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने छ:  बैटरी रिक्शा वरामद किया है। शातिरों को चोरी की दर्ज मुकदमों में जेल भेज दिया गया है।

वही आशियाना थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने पकड़े गए शातिरों की जानकारी देते हुए बतायाकि शुक्रवार शाम तोडें खेड़ा चौराहे के पास चलाये जा रहे चेकिंग अभियान दौरान मुखविर सूचना मिली की तीन शातिर चोरी के बैटरी रिक्शा संग बंगला बाजार की ओर से आ रहे है सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर रिक्शा रोक तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की कड़ी पुछताछ में शातिरों ने क्षेत्र में कई वाहन चोरियों को स्वीकार किया शातिरों के निशानदेही पर चोरी की छ बैटरी रिक्शा एलएन 5326,यूपी 32 एच एन 9341,यूपी32 एफ एन 7150,यूपी 32 एफ एन 6361,यूपी32 जेएन 4152 व एक विना नंबर का बैटरी रिक्शा वरामद किया है। बैट्री रिक्शा चुराए जाने की जानकारी देते हुए शातिरों ने कबुल किया की रिक्शा की बुकिंग कर कुछ दुर चलने के बाद रिक्शा चालक को पान सिगरेट लाने के लिए भेज देते थे और रिक्शा लेकर भाग जाते है गिरफ्तार किए गए शातिर चोरो के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने में चोरी के तीन मुकदमे व कृष्णा नगर थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है । पुलिस की पुछताछ में शातिरों ने अपना परिचय पुनीत कुमार उर्फ कृष्णा पुत्र राकेश बाबू निवासी अली नगर सुनहरा आशा राम बापू आश्रम के पास थाना कृष्णा नगर ,विनित शुक्ला पुत्र शिवकरण निवासी मानस नगर आशाराम बापू रोड थाना कृष्णा नगर एवं विनोद विश्वास पुत्र निरापत विश्वास विजय नगर थाना कृष्णा नगर के रूप में दिया है । पकड़े गए शातिर चोरो को चोरी की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …