सास ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रमोद राही:नगराम/लखनऊ।नगराम थाना क्षेत्र मैं 36 घंटे बाद मिला नहर में कूदी महिला का शव शुक्रवार शाम पांच बजे पति द्वारा प्रताड़ित करने वा परिवारिक कलह से तंग आकर महिला इंदु ने पटवा खेड़ा स्थित इंदिरा नहर पर बने लोहे के पुल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी जिसका शव रविवार की सुबह पांच बजे रेगुलेटर पर नहर में उतराता मिला जिसको स्थानीय लोकल गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया वहीं नगराम पुलिस ने सास ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामला नगराम थाना क्षेत्र के समेसी मजरे शुकलवा गांव का है सुकलवा गांव के रहने वाले उमेश कुमार पुत्र रामनरेश की पत्नी इंदु देवी उम्र 23 वर्ष शाम 5:00 बजे पटवा खेड़ा के पास इंदिरा नहर पर बने लोहे के पुल से बीच नहर में छलांग लगा ली थी जिससे मौके पर डूब कर महिला की मौत हो गई थी रसूलपुर के रहने वाले मृतका इंदु के पिता रामधनी वा भाई का रो रो कर बुरा हाल है
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मृतका के पिता रामधनी ने बताया कि उसने 3 साल पहले अपनी बेटी की शादी शुकलवा के रहने वाले रामनरेश के पुत्र उमेश से की थी शादी के दो साल बाद से ही पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था मृतका के पिता रामधनी का कहना था उमेश कुमार ने मुझे बेरहमी से मारा था कि अपनी बेटी को ले जाओ और फैसला करके मेरा सामान मुझे दे दो इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह उमेश कुमार अपनी पत्नी को रसूलपुर से लेकर अपने घर शुक्लवा आया था कि अपनी जेवर लेकर वापस अपने घर चली जाओ इसी बात को सदमे में लेकर इंदु ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी मृतका के एक 2 साल की छोटी बच्ची है जिसका रो रो कर बुरा हाल है नगराम थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र के अनुसार सास ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाश को निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !