Breaking News

नगर पंचायत नगराम में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां

प्रमोद राही (नगराम/लखनऊ) :: भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं झाडू लगाकर संपूर्ण प्रदेश को यह संदेश दिया देते नहीं थक रहे हैं की शहर से लेकर गांव तक गांव से लेकर शहर तक कहीं गंदगी न पनपने पाएं इसलिए हर ग्राम पंचायत व टाउन एरिया सफाई कर्मियो की नियुक्ति कराई गई लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेर कर स्वच्छ भारत मिशन के विपरीत कार्य, किया जा रहा है, ऐसा ही एक ताजा मामला मोहनलालगंज विकासखंड के  टाउन एरिया नगराम का है जहां पर सफाई कर्मियो की नियुक्ति तो है, कस्बा नगराम निवासियों के माने तो सफाई  कर्मियों का कार्य, चेयरमैन के घर तक ही सीमित है, जिससे नगराम में चौराहे से लेकर जगह-जगह बजबजाती नालियां गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिससे आने जाने के मार्ग में विभिन्न्न प्रकार के वायरस पनप रहे हैं ,

बढ़ते मच्छरों के कारण आए दिन कस्बा वासियों को डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही कस्बा वासियों में लगातार बीमारियों में इजाफा हो रहा है गंदगी के कारण राहगीरों कस्बा निवासियों के शरीर में विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां जन्म ले रही हैं। जिससे उनके जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है जिससे जिम्मेदार व्यक्ति व संबन्धित विभाग ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन को कस्बा नगराम के संबन्धित विभाग के अधिकारी, अहमियत न रख कर जमकर धज्जियां उड़ा रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …