डेस्क : दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेल यात्रियों को आकर्षित करने और अपनी छवि को और बेहतर करने के ले बीमा के साथ ट्रेन की देरी पर मुआवजे की घोषणा की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआरसीटीसी ने ट्रेन देरी पर मुआवजा देने की बात कही है। ट्रेन के एक घंटे की अधिक से देरी पर 100 रुपये पैसेंजर्स को मिलेंगे। वहीं, 2 घंटे से अधिक ट्रेन के लेट होने पर 250 रुपये मिलेंगे।

तेजस एक्सप्रेस निजी कंपनी द्वारा संचालित पहली ट्रेन है। रेलवे बोर्ड अन्य मार्गों पर भी ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। तेजस ट्रेन की निगरानी करना आईआरसीटीसी के जिम्मेदारी है।

आईआरसीटीसी ने 25 लाख फ्री इंश्योरेंस की भी घोषणा की है, जो रेलयात्रियों को मिलेगा। ट्रेन के एक घंटे की अधिक से देरी पर 100 रुपये पैसेंजर्स को मिलेंगे। वहीं, 2 घंटे से अधिक ट्रेन के लेट होने पर 250 रुपये मिलेंगे।

यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 3.35 बजे से शुरू होकर उसी दिन 10.05 बजे रात को लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। ये ट्रेन 4 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !