Breaking News

ट्रेन में नवरात्र व्रतियों को मिल रहा व्रत वाला भोजन

डेस्क : ट्रेनों में रेलयात्रियों के लिए नवरात्र के दौरान व्रत का खाना मिल रहा है। यह सुविधा ईसीआर के पटना, राजेद्रनगर टर्मिनल समेत देश के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मिल रही है। 

आईआरसीटीसी द्वारा व्रतियों की सुविधा के लिए यह खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें साबुदाना और सेंधा नमक से बने कई व्यंजनों के अलावा सूखा मखाना, मूंगफली नमकीन, नवरात्र थाली, आलू जीरा, फ्रेंच फ्राई, फलहारी चूड़ा, फलहारी थाली, मलाई बर्फी आदि मिल रही हैं। 

रेल यात्री फूड ऑन ट्रैक एप के माध्यम से इन खाद्य सामग्री की बुकिंग करा सकते हैं। ईसीआर सीपीआरओ ने बताया कि पटना व राजेंद्रनगर के अलावा वाराणसी, कानपुर सेंट्रल, जबलपुर, रतलाम, जयपुर, बीणा, हजरत निजामुद्दीन, अंबाला, झांसी, औरंगाबाद, अकोला, इटारसी, वापी, दुर्ग आदि स्टेशनों पर यह उपलब्ध हो रहा है। 

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …