लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी (दशहरा) की हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने कहा कि विजयदशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

सीएम ने कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। पूरे भारत में यह त्योहार हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्म श्रीराम का जीवन सच्चे मर्गों पर चलने व आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
- महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक
- HMV केमिस्ट्री क्लासेज दरभंगा का जलवा बरकरार
- 113 वां बिहार दिवस :: जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूपरेखा तय
- Active Mode में दरभंगा मद्यनिषेध, भारी मात्रा में शराब बरामद 2 गिरफ्तार
- BJP दरभंगा पश्चिमी जिला कमिटी घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट…