लखनऊ (राम किशोर रावत) : सिटी मोंटेसरी स्कूल इंदिरा नगर द्वारा सी0 एम0 एस0 कानपुर रोड स्थित औडिटोरियम में आयोजित 4 दिवसीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव “कॉन्फ्लुएंस” में आयोजित इंटरनेशनल क्विज़ प्रतियोगिता “ब्रैन-ए- थोन” में सीएमएस कानपुर रोड ब्रांच की क्लास 11- पी के छात्र आनंद कृष्ण मिश्रा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके प्रतियोगिता का विनर खिताब अपने नाम किया। आनंद को विनिंग ट्रॉफी और सर्टिफिकेट्स प्रदान करके रौशन गांधी, रुचि भुवन जोशी (प्रिंसिपल इंदिरा नगर ब्रांच) ने पुरुस्कृत किया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
विभिन्न चरणों मे चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में 44 राष्ट्रीय और 08 अंतरराष्ट्रीय टीमें शामिल हुईं। ज्ञान विज्ञान और कई विषयों के कठिन प्रश्नों का बेबाकी से उत्तर देते हुए आनंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर देकर विनिंग खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर सी0 एम0एस0 प्रबंधक डॉ जगदीश गान्धी एवं भारती गांधी , डॉ विनीता कामरान ( सीनियर प्रिंसिपल कानपुर रोड कैम्प्स ), रोली त्रिपाठी (प्रिंसिपल कानपुर रोड ब्रांच) के साथ साथ सभी शिक्षकों ने आनंद कृष्ण मिश्रा के इस शानदार परफॉर्मेंस की प्रशंशा करते हुए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय आनंद अपनी पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ – साथ जरूरत मंद और अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षित करने के लिए वर्ष 2012 से बाल चौपाल संचालित कर रहे हैं ।

बाल चौपाल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच आनंद कृष्ण मिश्रा छोटे मास्टर जी के नाम से मशहूर हैं । अपनी मोटिवेशनल पेप – टॉक के जरिये आनंद गाँव और कच्ची बस्तियों के 50, 000 से अधिक बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर चुके हैं ।

आनंद ने पैरेंट्स को जागरूक करके स्कूल न जाने वाले 800 से अधिक बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलवाया है । आनंद इससे पूर्व गणित, साइंस आदि विषयों की कई ओलम्पियाड प्रतियोगिता और अन्य कम्पटीशन में गोल्ड मैडल हासिल कर चुके हैं ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !