परिभ्रमण यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने दरभंगा स्थित संग्रहालय,श्यामा माई, विश्वविद्यालय परिसर आदि का किया भ्रमण
झंझारपुर मधुबनी(डॉ संजीव शमा) : मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण यात्रा के तहत बीते रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय खड़ौआ के पचास छात्र-छात्राओं का दल परिभ्रमण कर वापस विद्यालय को लौट आया।शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कई स्थलों का दर्शन किया ।
परिभ्रमण में शामिल पचास स्कूली बच्चों को झंझारपुर के बिदेश्वरनाथ महादेव मंदिर के साथ दरभंगा के श्यामा माई मंदिर, मनोकामना मंदिर, मिथिला विश्वविद्यालय एवं संस्कृत विश्वविद्यालय, केन्द्रीय पुस्तकालय, महाराजाधिराज लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय, चंद्रधारी सिंह संग्रहालय आदि स्थलों का दर्शन किया । इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताते हुए प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दास ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। बच्चों को नये – नये जगह घूमने और करीब से जानने का मौका मिलता है।
मौके पर परिभ्रमण में साथ गये विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर साह ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे को परिभ्रमण पर ले जाने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि समयाभाव के कारण अभिभावक जो अपने बच्चे को कहीं घूमने नहीं ले जा सकते अब उन बच्चे को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण पर ले जाने से बाहरी वातावरण को जानने का मौका मिला है। परिभ्रमण से वापस लौटे बच्चों ने पूछने पर बताया कि वे लोग ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर बेहद खुश हैं ।

परिभ्रमण में शामिल स्कूली बच्चे, शिक्षक एवं शिक्षिकायें
परिभ्रमण में शामिल शिक्षकों में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दास,गौरीशंकर साह, कहकशां प्रवीण,कुमारी सविता,राधा कुमारी,हारुन कुजरा के अलावे स्कूली बच्चों में सविता कुमारी, अंजली कुमारी,शिवानी कुमारी,तरुणम प्रवीण, खुशबू कुमारी,कल्पना कुमारी,कंचन कुमारी,कौशल किशोर सतीश कुमार,शंकर कुमार, रघुवीर कुमार,दीपक कुमार, सियावर चौपाल आदि शामिल थे ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

