Breaking News

जनता का नया वर्ष तभी आएगा जब यूपी की सत्ता से भाजपा हट जाएगी : अखिलेश


राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए वर्ष पर उनसे मिलने आए लोगों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया सवेरा और नया वर्ष राज्य की जनता का तभी आएगा जब भाजपा की सरकार बदल जाएगी। अभी तीन वर्ष भी नहीं हुए जबकि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा उठ गया है। वर्ष 2022 में जन विश्वास तोड़ने के कारण सत्ता से भाजपा का हटाना जरूरी है।
अखिलेश को पार्टी कार्यालय पर बुधवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग नए वर्ष की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। भाजपा न हिंदू धर्म को जानती है और न उसे मानती है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में समाज को बांटने और लोगों को परेशान करने का काम किया है। भाजपा ने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। रोजगार कहां? किसानों का भविष्य अधर में है। भाजपा का शौचालय धोखा है।

उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर तीनों व्यवस्थाएं भारतीयों के विरुद्ध साजिश है। भाजपा की राज्य की जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की व्यवस्था संविधान में है। इसको कोई छीन नहीं सकता है। भाजपा सरकार ने नए वर्ष में जनता की खुशियों पर आघात करते हुए रेल किराया, बस किराया बढ़ाने के साथ घरेलू गैस के दाम 19 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा अब एनपीआर की मुसीबत आ गई है। जब आधार कार्ड में पूरा विवरण है, तो एनपीआर की कवायद क्यों की जा रही है। भाजपा ने दुनिया में भारत की बदनामी कराई है। अखिलेश से विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों के साथ काफी संख्या में छात्र नेताओं ने मुलाकात करके बधाई दी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …