मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना से महज कुछ दूरी पर ज्ञानलोक स्कूल गली स्थित सीतामढ़ी से रिटायर्ड रजिस्ट्रार अजय कुमार शर्मा व उनकी पत्नी रेणु शर्मा की निर्मम हत्या हो गई।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
वे दोनों घर में अकेले ही रहा करते थे। घर का सामान भी तीतर बितर है। मौके पर डीडीसी, सिटीएसपी, नगर डीएसपी व प्रशिक्षु आईपीएस समेत कई थाने की पुलिस मौजूद है।

घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। रिटायर्ड रजिस्ट्रार के घर के बगल में उनके भाई वरीय अधिवक्ता सरोज शर्मा का भी घर है। उन्हें भी घटना की भनक नहीं लग सकी। प्रारंभिक छानबीन में डकैती के दौरान हत्या की बात सामने आई है। पुलिस टीम छानबीन में जुटी है।

बताया जाता है कि अजय कुमार शर्मा डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह के बड़े बहनोई थे। घटना की जानकारी करीब 11 बजे परिजनों को हुई है। इसके बाद पुलिस पहुंची। छानबीन जारी है। मोहल्ला में मातम बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !