Breaking News

मकर संक्रांति सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : योगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति का विशिष्ट पर्व विभिन्न रूपों में मनाया जाता है।

यह हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा है कि मकर संक्रांति त्योहार अपने आप में कई संस्कृतियों एवं विचारधाराओं को लिए हुए चलता है। इसीलिए मकर सक्रांति के त्यौहार को सभी लोग खूब धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोहिड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व पर बधाई देते हुए सभी देशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की है। ये दोनों पर्व सामूहिक रूप से परस्पर सहयोग और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। लोहिड़ी खेतों से निकल कर घर के आंगन में खुशियां बिखरने वाला त्योहार है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …