राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस बुधवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर वह सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग- 15 का विमोचन करेंगी।मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा।बसपा कार्यकर्ता इस दिन गरीबों और निराश्रितों को मदद भी करेंगे। जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मायावती द्वारा दिए जाने वाले संदेश को लाइव दिखाए जाने की तैयारी भी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनका सारा ध्यान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर है। इसी उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने के साथ भाईचारा कमेटियों में युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का काम किया जा रह है।मायावती अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्याकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में खास टिप्स दे सकती हैं। मसलन चुनाव की तैयारियों को कैसे और किस आधार पर किया जाना है। इस दौरान वह भाजपा का पोल खोलो अभियान भी चलाने की घोषणा भी कर सकती हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !