पटना (संजय कुमार मुनचुन) : महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बनाई गई हिंदी फिल्म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्यूजिक लांच पटना स्थित होटल पाटिलपुत्र एग्जॉटिका में किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस दौरान फिल्म के निर्माता परमानंद पोपली, टीवी कलाकार संदीप मोहन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडेय, अभिनेत्री मिन्नत फातिमा मौजूद रही हैं। इस म्यूजिक लांच पर ही फिल्म नकारात्मक किरदार में नजर आने वाले कृष, रेडी, यारियां, बधाई हो बधाई फेम अभिनेता हेमंत पांडेय का जन्मदिन भी केक काट कर सेलिब्रेट किया गया।

इससे पहले फिल्म के निर्माता परमानंद पोपली ने कहा कि यह फिल्म महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरित होकर हमने बनाई है। रविदास जी हर प्रकार के भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ थे। वे समग्र मानव जाति की एकता में विश्वास रखते थे। यह फिल्म उस काल की वर्णव्यवस्था के विरूद्ध रविदास जी के संघर्ष और गंगा जी के प्रति उनके सहज और अपार शक्ति को दर्शाती है। अपनी सादगी और सत्य के प्रति समर्पण के कारण ही संत रविदास जी संतों में सर्वोपरि माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म वर्तमान दौर में बेहद प्रासंगिक है। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।
वहीं, फिल्म में रविदास के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता संदीप मोहन ने कहा कि मेरा ये परम सौभाग्य कि मैं संत रविदास जी के किरदार को निभा रहा हूं। साढे़ छह सौ साल पुराने इस कहानी को हमने पर्दे पर पुन: जीवित करने का प्रयास किया है। बहुत ही सरल शब्दों में इन्होंने हमारी सामाजिक समस्याओं को निराकरन साढ़े छह सौ साल पहल सुझाया था। इसी चीज को हमारे सामाजिक परिवेश में याद रखने की जरूरत है। गंगा की इस नगरी में रविदास जी को प्यार मिले यही मेरी कामना है।
इस मौके पर अभिनेता हेमंत पांडेय बर्थडे केक काटने के बाद सबों का आभार व्यक्त किया और सिनेमा को वर्तमान परिवेश में बेहद सशक्त और जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह सिनेमा आज युवाओं को देखनी चाहिए। फिल्म को मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा गया है। धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में एसपी की भूमिका में नजर आने वाले गुलशन पांडेय भी इस फिल्म में हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्म समय के हिसाब से बिलकुल सटीक है। गुलशन पांडेय को पटना और यहां के लोगों से भी बेहद प्यार है। वे कहते हैं कि बिहार का तिलकुट और अनरसा उन्हें बेहद पसंद है। लिट्टी चोखा बिहारी दोस्तों के माध्यम से उन्हें मुंबई में भी मिल जाती है। फिल्म की अभिनेत्री मिन्नत फातिमा ने भी फिल्म को अपने लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि फिल्म में उन्होंने गंगा मईया का किरदार निभाया है। इस किरदार को करने के बाद उन्हें गंगा का महत्व पता चला।
यह भी देखें
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !