Breaking News

यूपी दिवस पर गरीब बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आज रखेंगे अटल विद्यालय की नींव

(राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को अटल आवासीय विद्यालय योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके तहत राज्य में श्रमिकों के गरीब बच्चों के लिए 15 अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे। इसके अलावा ओडीओपी योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले उद्यमियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यूपी दिवस पर शुक्रवार से तीन दिवसीय समारोह शुरू होगा। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में सतरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मुख्यमंत्री इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा और पर्यटन विभाग की फिल्म दिखाई जाएगी। बलरामपुर मेडिकल कालेज, एसजीपीजीआई और बलरामपुर ट्राइबल म्युजियम का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके साथ ही खादी बोर्ड से संबंधित केवीआईसीसी के साथ एमओयू किया जाएगा।25 जनवरी को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

26 जनवरी को प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक और लोक कला के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समापन समारोह को मुख्यमंत्री और राज्यपाल संबोधित करेंगे। शिल्प ग्राम में गणतंत्र दिवस पर यूपी के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राम की विश्व यात्रा, कृष्ण और महाभारत पर आधारित लघु चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय अभिलेखागारों के अभिलेखों का स्कूलों में वितरित करेगा। माटी कला बोर्ड, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के साथ किट का वितरण भी होगा।

स्वास्थ्य विभाग तीन दिन तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा। इसी में आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम होगा। महिला कल्याण विभाग कन्या सुमंगला योजना से जुड़े आयोजन करेगी। जिलों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण डिजिटल रूप में लखनऊ से खुद सीएम करेंगे। यूपी दिवस मनाये जाने की परंपरा शुरू करने का श्रेय पूर्व राज्यपाल रामनाईक को जाता है। उन्ही के सुझाव को मानते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2018 में इसे शुरू किया। मुंबई में यूपी दिवस समारोह बरसों से होता रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …